तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य माननीय डॉ. सत्यनारायण जी जटीया महिदपुर बस स्टैंड पर आयोजित रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. जटीया पंजाबी समाज अध्यक्ष नंदलाल सतीजा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्री सतीजा की बड़ी पुत्री डॉ. मनाली को एम्स दिल्ली से डी.एम. में सेकेंड पोजीशन प्राप्त करने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. जटीया ने डॉ. मनाली से एम्स और उनके विषय को लेकर चर्चा भी की। सतीजा परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुधीर मूणत, दिनेश ग्रोवर, ओम सोलंकी, विक्की यादव, समाज उपाध्यक्ष संजय गेरा एवं प्रियांश सतीजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
