तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। मानव सेवा को सर्वोपरि धर्म मानने वाले जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। वार्ड क्रमांक 12 बोहरा बाखल निवासी रमेश पिता दयाराम गंभीर बीमारी गैंगरीन से पीड़ित हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। सूचना मिलते ही विजय सिंह गौतम स्वयं पीड़ित के घर पहुंचे और संपूर्ण इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए आश्वस्त किया कि पूर्ण स्वस्थ होने तक चिकित्सा व्यवस्था उनकी टीम द्वारा की जाएगी।
इसी क्रम में धर्मनगर कॉलोनी निवासी चाय दुकानदार मदनलाल बारोड़, जो पैरालिसिस से पीड़ित हैं, उनसे भी भेंट कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विजय सिंह गौतम ने कहा कि पीड़ितों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है और जरूरतमंदों के संकट में साथ खड़ा होना ही वास्तविक समाजसेवा है। उनके इस सेवा भाव की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
