तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव पर विधान सभा महिदपु के रविदास समाज द्वारा आज प्रातः 10 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण से विशाल चल समारोह ओर कलश यात्रा निकाली जाएगी । चल समारोह में बैंड, डीजे, घोड़ी,बग्गी के साथ आकर्षक झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी । चल समारोह कृषि उपज मंडी से होता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा पुराने बस स्टैंड पर विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं न्याय मंत्रालय डॉक्टर सत्य नारायण जटिया,विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री डॉक्टर गौतम टेटवाल अध्यक्षता कृष्णा बाई शिवनारायण सूर्यवंशी, विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बगाना रहेगें। रविदास समाज समिति ने समस्त नगर वासियों से कार्यक्रम में पधारने की अपील की है । सभा की समाप्ति के पश्चात विशाल महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है ।
