तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। स्नेह सिटी धर्मनगर शिवालय मन्दिर का बुधवार को शुभ मुहूर्त में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। आचार्य गोपाल व्यास के आचार्यत्व में विद्वान आचार्यो द्वारा सभी यजमानों को हेमाद्री स्नान , प्राश्चित, जनेऊ और अन्य प्रारम्भिक पूजन विधियाँ सम्पन्न करवाईं। इसके बाद भगवान महादेव सहित शिव परिवार माता पार्वती , श्री कार्तिकेय , श्री गणेश , श्री नन्दी महाराज और श्री मारुती नन्दन हनुमान जी को रथ में विराजमान कर बैण्ड-बाजों के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया।



कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में लौट आई। इसके पश्चात आचार्य गोपाल व्यास के आचार्यत्व में पं. चन्द्रशेखर शर्मा , पं. जगदीश शर्मा , पं. जीवन शर्मा , पं. सत्यनारायण शर्मा , पं. सुजल शर्मा , पं. धीरज शर्मा , पं. सुनिल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विविध पूजन क्रियाएँ सम्पन्न करवाईं। दोपहर के समय पारंपरिक रूप से यज्ञनारायण देवता का आह्वान कर यज्ञ का प्रज्वलन किया गया। तिन दिवसीय महोत्सव को लेकर रहवासियो में उत्साह का माहौल है। मन्दिर परिसर को विद्युत उपकरणो से सजाया गया। साथ ही वासियो ने अपने अपने घरो पर धर्म ध्वजा के साथ ही विद्युत सज्जा की गई है। उपरोक्त जानकारी स्वस्तिक चौधरी ने दी।
