तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। शासकीय महाविद्यालय महिदपुर द्वारा 77 वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आशा सक्सेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। NCC अधिकारी डॉ प्रभाकर मिश्र द्वारा कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान उपरांत प्राचार्य डॉ आशा सक्सेना ने अपने संक्षिप्त संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के अध्ययन हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ जाकिरउद्दीन अहिंगर, डॉ राजेश कुमार माहौर, डॉ प्रज्ञा शर्मा, डॉ घनश्याम सिंह, प्रो. राम प्रसाद हरसोरा, प्रो. अनिल पड़ियार, प्रो. आकाश पटेल ने भी वक्तव्य दिये।
NCC कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुति उपरांत अंत में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गान किया गया।

