
तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। नगर के संगीत प्रेमी मनोहरलाल बामनिया द्वारा एक सरस संगीत निशा आर्य समाज मंदिर प्रांगण में अतिथि गायक पं. रामेश्वर उपाध्याय (खरसोदखुर्द) भागवत कथा प्रवक्ता शास्त्रीय संगीतज्ञ के सुमधुर गीत गजलों और भजनों की रखी गई। सर्वप्रथम स्व.कंचनबाई बामनिया के पड़पोते और हरीश-ममता बामनिया के सुपुत्र कार्तिक बामनिया से केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई दी गई।
संगीत निशा में तबले पर नगर के आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार धर्मेंद्र खैरवाड एवं वायलिन पर हरीश बामनिया ने संगत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि कलाकारों का पुष्प मालाओं से भावभीना स्वागत श्रीमती कलाबाई गोयल,राजेश बामनिया,धमेन्द्र गोयल,विजय बामनिया,योगेश बामनिया, भेरुलाल गुर्जर ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संगीत मर्मज्ञ जवाहर डोसी पीयूष व कवि एवं साहित्यकार जैनेन्द्र खेमसरा सरल,गायक मंजूर कुरेशी,गोपाल उपाध्याय,हरिश सोलंकी थे। गायक रामेश्वर उपाध्याय ने अपने भजनों, गीतों, गजलों से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबले और वायलिन की जुगलबंदी पर तालियां बजती रही। देर रात्रि तक श्रोता आनंदित होते रहे।संगीत निशा का सरस संचालन कवि एवं साहित्यकार जैनेन्द्र खेमसरा सरल ने किया। आभार मनोहर बामनिया ने माना।