
तन्मय खंडूजा ✍️
8871784078
महिदपुर में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी श्री गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव, यानी प्रकाश पर्व की तैयारियाँ भव्य रूप से जारी हैं। श्री गुरुसिंघ सभा के प्रबंधक सतपाल सिंह गांधी ने बताया कि, यशवंत मार्ग स्थित श्री गुरुघर गुरुद्वारा साहब को, रंगबिरंगी विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप में सजाया गया है।
प्रभात फेरियों का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है, और उसी कड़ी में गुरुवार सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो श्री गुरुघर से शुरू होकर, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, पुनः श्री गुरुद्वारा साहब पहुँची, प्रभात फेरी का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया, इस दौरान दस्सू राम सोनी परिवार ने, श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की सेवा की। पूरे मार्ग में शब्द कीर्तन की मधुर गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन 15 नवंबर को होंगे, जिसमें श्री गुरु महाराज का अटूट लंगर, और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इसके अलावा, 17 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन भी होगा।
सतपाल सिंह गांधी ने बताया कि, श्री गुरुघर गुरुद्वारा साहब में पाँच अखंड पाठ साहब के साथ ही 9 प्रभात फेरियो का आयोजन, निरन्तर प्रकाश पर्व तक चलता रहेगा।