
राहुल सेन ✍️
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की विदाई तय मानी जा रही है। दिल्ली में संगठन चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी होनी है। मध्य प्रदेश की सियासत में भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर बड़ी सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा तो यह भी है कि बीजेपी एक चौंकाने वाला नाम भी सामने ला सकती हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यों में दक्षता दिखाने वाले को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। संघ के निकटस्थ नेताओं में से ही किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
वी डी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में प्रदेश में संगठन बेहतर प्रदर्शन किया सभी नेता का काम काज ठीक रहा कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा है, इसे भाजपा में किसी नए को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे प्रदेश में संगठन का कुशल नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में नए युवा संगठन का निर्माण हो जिसे पार्टी की रीति नीति को धरातल पर उतार में काफी मदद मिल सके भाजपा हमेशा केन्द्र व राज्य की योजना को जनता के बीच ले जाने का काम करती है जिसे संगठन अधिक मज़बूत बना रहे। इसी आधार पर बीजेपी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाए जिसे हर नए सदस्य को जोड़ा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम आगे
डॉ नरोत्तम मिश्रा
वर्तमान में न्यू भाजपा ज्वॉइन टोली के संयोजक व पूर्व गृह मंत्री संसदीय कार्य मंत्री के पद पर रहे छ बार लगातार विधायक बने तीन बार दतिया से तीन बार डबरा छात्र संघ के सचिव युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारणी के सदस्य रहे हैं। डॉ मिश्रा देश व प्रदेश के हर एक मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं मीडिया की सुर्खियां में रहने वाले नेताओं में से एक है वह पार्टी में ज़मीनी कार्यकर्ता के बीच जाकर संवाद करने वाले नेताओं में एक है 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती के खिलाफ चुनाव हार गए। इस हार से मिश्रा पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ जैसे स्व अटल बिहारी वाजपाई की हार हुई और कोई असर नहीं हुआ वैसे ही मिश्रा का स्वभाव सरल सहज है पार्टी द्वारा मिश्रा को जो काम सौंपा जाता है वह पूरी गंभीरता से काम को करते हैं।
गोपाल भार्गव
मप्र भाजपा के वरिष्ठ विधायक है पूर्व कैबिनेट मंत्री के अनेकों विभागों पर रहे पूर्व में नेताप्रतिपक्ष के पद पर भी रहे मप्र की रहेली विधानसभा से नौ बार विधायक बने रहे। नगर परिषद के अध्यक्ष मप्र कृषि बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे भार्गव का लम्बा कार्यकाल मंत्री पद में रहा है पार्टी नेताओं में अच्छी पेठ रखते हैं।
डॉ सुमेर सिंह सोलंकी
वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद,व प्रदेश प्रवक्ता हैं। सोलंकी संघ के भी बड़े चेहरे पार्टी में भी मज़बूत पकड़ रखते हैं और आदिवासी चेहरा है पार्टी की रीति नीति को धरातल पर उतार की समझ रखते हैं केंद्र नेतृत्व में भी मज़बूत पकड़ रखते हैं। सोलंकी का आगामी दिनों में राज्यसभा सांसद का कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा है। इस के बाद वह प्रदेश के प्रवक्ता पद पर ही रहेंगे। आगे पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
भूपेंद्र सिंह
मप्र सरकार मे पूर्व मंत्री खुरई विधानसभा सीट से आते हैं मप्र में जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक, सागर से एक बार सांसद भी रहे कैबिनेट में कई मंत्रालय को संभाल चुके है। भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारणी समिति के सदस्य राज्य उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी सागर के उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छात्र संघ के सचिव बने। प्रदेश मे पार्टी के कई पदों पर बने रहे। जन आशीर्वाद यात्रा के पद से पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता से जुड़े रहे हैं।
अरविंद सिंह भदौरिया
मप्र सरकार मे कैबिनेट मंत्री सहकारिकता एवं लोक प्रबंधन बने पहली बार विधायक बने कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री, पूर्व नेताप्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को हरा कर विधायक बने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री बनाए गए। मप्र भाजपा प्रदेश मंत्री,प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली के रूप में मनोनीत किए गए युवा मोर्चा के संगठन मंत्री मध्य भारत प्रान्त के संगठन मंत्री भोपाल ग्वालियर संयुक्त संभाग के संगठन मंत्री ABVP के नगर मंत्री बनाए गए। लम्बे समय से पार्टी की रीति नीति को धरातल पर उतार रहे हैं संगठन में अच्छी पकड़ रखते हैं।
फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय ,संसदीय कार्य मंत्रालय ,मप्र विधानसभा के सदस्य, राष्टीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मप्र भाजपा महासचिव, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, मप्र राष्ट्रीय सचिव प्रभारी भाजपा एस टी प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव प्रभारी भाजपा एस टी प्रकोष्ठ ,अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद मप्र, अखिल भारतीय गौड़ संघ संरक्षक भी रहे हैं। कुलस्ते समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम कर रहे हैं कई समितियों का गठन करके आदिवासी को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुलस्ते समाज के वरिष्ठ नेता हे और पार्टी में आदिवासी मजबूत चेहरा हैं। संगठन का विस्तार करने की अच्छी समझ है।