तन्मय खंडूजा
8871784078
महिदपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहिडा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। समापन अवसर पर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया और बाल संत श्री पायल दीदी वैष्णव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कथा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सदाचार और भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर विजय सिंह गौतम ने मंदिर में भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा आयोजन समिति को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
