तन्मय खंडूजा ✍️
महिदपुर। जैन सोशल ग्रुप रीजन एवं जावरा मैत्री ग्रुप व्दारा शरद पूर्णिमा पर आयोजित गरबा महोत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम में जावरा जाकर जेएसजी मेन ग्रुप महिदपुर ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। रीजन स्तर पर आयोजित गरबा प्रतियोगिता में महिदपुर ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रीजन अध्यक्ष प्रितेश गादिया, रीजन सचिव मुकेश धोका,जेएसजीआईएफ हेमंत जैन, मनीष कोठारी, अनिल धारीवाल, संदीप रांका आदि व्दारा महिदपुर ग्रुप को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अतुल आंचलिया, उपाध्यक्ष कविता गादिया, सचिव इन्द्र कुमार सोनी, वर्धमान गादिया, धमेंद्र रांका, शेलेष चौपड़ा, पूर्व अध्यक्षा सुनीता चौपड़ा, अनीता चौपड़ा, कविता लुणावत, सुरभि सोनगरा, प्रियंका मेहता, नेहा चौपड़ा, मिनल जैन, सलोनी चौपड़ा, सपना सोनी, कविता चौपड़ा,आदि सदस्यगण एवं बालिकाओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल आंचलिया व्दारा महिदपुर ग्रुप की ओर से अपने विचार व्यक्त किए साथ ही म.प्र. रीजन परिवार का एवं जेएसजी जावरा मैत्री ग्रुप का आभार एवं अभिनन्दन किया गया। उपरोक्त जानकारी सचिव इन्द्र कुमार सोनी व्दारा दी गई।