
तन्मय खंडूजा ✍️✍️
महिदपुर। श्री गोपाल गौशाला झारड़ा कटन पर शनिवार को गोवर्धन पूजा के साथ गौ सेवकों का सम्मान समारोह भाजपा नेता सुधीर मूणत एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अशोक बुरड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार भट्ट ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में गौ सेवक हरिओम शर्मा, विरेन्द्र कुमार सोनी का अभिनंदन कर गौशाला परिसर में बनाये गये शेड का लोकार्पण किया गया। गौशाला में गौ माता का पूजन आरती कर गौ माताओं को भोजन कराया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बड़ी रुचि के साथ भाग लिया। आदिनाथ ग्रुप के माध्यम से समय समय पर विभिन्न संस्थाओं और परिवारजनों द्वारा गौ सेवा के आयोजन करने के लिये अध्यक्ष चमन सोनी व हरिओम शर्मा, विरेन्द्र सोनी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हे पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से गौशाला समिति के उपाध्यक्ष भगवानसिंह पंवार, सचिव प्रभुदयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरसिंह ठाकुर, सदस्य शांतिलाल छजलानी, सुरेन्द्र कुमार दुबे, गिरधारीलाल उथरा, पारस लुणावत, दिलीप कुमार इनानी, शंकरलाल विश्वकर्मा, ललितमोहन शर्मा राजेन्द्र उपाध्याय, भरतदास, सुनिल कुमार भभुतिया, रमेश भभुतिया, नानूराम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पारस लुणावत ने किया एवं आभार सचिव प्रभुदयाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी व्यवस्थापक ललितमोहन शर्मा ने दी।
विज्ञापन 👇