
विनोद शर्मा
बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह जगदीश डाबर बड़वानी के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पुनीत गहलोत को देवास जिले का नया एसपी बनाया गया है। गहलोत का कार्यकाल बड़वानी में काफ़ी प्रभावी रहा, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।
नई नियुक्ति के बाद जगदीश डाबर से भी बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, देवास में पुनीत गहलोत के अनुभव का लाभ प्रशासन को मिलेगा।