
तन्मय खण्डूजा ✍️
महिदपुर – दीपावली पर्व के चलते महिदपुर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक बंद रहेगा। मंडी समिति और महिदपुर तहसील अनाज व्यापारी संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल मंडी प्रांगण में विक्रय के लिए न लाएं।
अवकाश की तिथियां इस प्रकार हैं:
26-27 अक्टूबर: बैंक और साप्ताहिक अवकाश
28-29 अक्टूबर: धनतेरस
30 अक्टूबर: चौदस पर्व
31 अक्टूबर: दीपावली
1 नवंबर: दीपावली पड़वा
2 नवंबर: भाई दूज
3 नवंबर: साप्ताहिक अवकाश
मंडी में नीलामी कार्य 4 नवंबर 2024, सुबह 9:31 बजे से शुभ मुहूर्त पर फिर से शुरू होगा। किसान भाई अपनी उपज मोबाइल ऐप की सहायता से भी व्यापारी को सीधे विक्रय कर सकते हैं और उसी दिन भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए किसान मंडी कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं